केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को ग्वालियर में 450 करोड़ रुपए से बनने वाले राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के विस्तार का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई मंत्री मौजूद रहे।
देखिये लाइव-
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर का एयरपोर्ट इंदौर-भोपाल से भी बड़ा होगा। इसका विस्तार 30 हजार वर्गफीट से बढ़कर 2 लाख वर्गफीट होने जा रहा है। खास है कि यह एयरपोर्ट सौर ऊर्जा से संचालित होगा।
एमपी मिशन 2023 पर शाह का बड़ा बयान-
शिलान्यास के बाद अपने संबोधन में अमित शाह ने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बड़ा बयान देते हुए विपक्ष पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि अटल जी ने मध्य प्रदेश की भूमि को अपनी कार्मभूमि बनाया और अटल जी ने देश में पहली बार प्रधानमंत्री बनकर ये संदेश दिया था कि भाजपा की सरकार कैसी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर में आधुनिक से आधुनिक राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे का भूमिपूजन किया गया है। जिस लगन के साथ बारीकी इस एयरपोर्ट की प्लानिंग हुई है, मुझे लगता है कि ये देश के सबसे अच्छे हवाई अड्डे में से एक होगा।
विपक्ष पर शाह का वार-
अमित शाह ने आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत बड़ा विकास हुआ है। सोनिया-मनमोहन सरकार में 12 किमी नेशनल हाइवे बनते थें, मोदी सरकार में अब वो 37 किमी बनते हैं। पहले एक साल में 375 किमी रेल लाइन बिछाई जाती थी, आज 1,458 किमी बिछाई जा रही है। हर गरीब के घर में बिजली, हर गरीब को घर, हर गरीब के घर में शौचालय, पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कार्ड और हर गरीब को मुफ्त राशन मोदी जी ने दिया है।
फिर से गलती मत करिएगा- शाह
एमपी मिशन 2023 पर बड़ा बयान देते हुए अमित शाह बोले, मध्य प्रदेश ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार का अनुभव कर लिया है, सब देख लिया है। अब फिर से गलती मत करिएगा, मोदी जी पर भरोसा रखकर, कमल के निशान पर बटन दबाकर, भाजपा की सरकार बनाइएगा।
जयविलास पैलेस में अमित शाह का शाही स्वागत-