बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। अमिताभ बच्चन फिल्म ‘प्रोजेक्ट K ’ की शूटिंग करते समय घायल हुए हैं। एक्शन सीन के दौरान उन्हें चोट लगी है।अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपने स्वास्थ्य अपडेट की जानकारी अपने फेंस तक पहुंचाई है। वह फिलहाल अपने मुंबई स्थित घर पर आराम कर रहे हैं।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, "हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मुझे चोट लग गई है ।। रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और राइट रिब केज में मांसपेशी फट गई है, शूट रद्द कर दिया गया है। एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया गया।"

 

उन्होंने आगे लिखा-हैदराबाद से घर वापस आ गया हूं। पट्टी बांध दी गई है और बाकी का इलाज चल रहा है। हां दर्दनाक है, हिलने-डुलने और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है, ठीक होने में कुछ हफ़्ते लगेंगे, इससे पहले कि कुछ सामान्य हो जाए, दर्द के लिए कुछ दवा भी चल रही है। 
उन्होंने आगे बताया कि मैं आज शाम जलसा गेट पर शुभचिंतकों से नहीं मिल पाऊंगा, तो मत आना और जो आने वाले हैं उन्हें जितना बता सकते हो बता देना। बाकी सब ठीक है।