बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादातर चर्चा में रहती हैं..!

अमृता नहीं चाहते थे रवि फिल्मों में काम करें:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि शास्त्री और अमृता सिंह एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन रवि चाहते थे कि अमृता शादी के बाद भी फिल्मों में काम करें। इस शर्त पर अमृता क्रिकेटर से शादी के लिए तैयार नहीं थी। जिसके चलते दोनों की शादी नहीं हो पाई। इसके बाद अमृता सिंह की जिंदगी में विनोद खन्ना की एंट्री हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्म 'बंतवाड़ा' में साथ काम करने के दौरान करीब आए थे। विनोद खन्ना उस समय शादीशुदा थे और अमृता से काफी बड़े थे।

When Amrita Singh Broke Up With Ravi Shastri And Married Saif Ali Khan Due  To This Reason | Amrita Singh Saif Ali Khan Divorce: ये शर्त आड़े नहीं आती  तो Saif Ali

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता सिंह की मां को उनकी बेटी की विनोद खन्ना से नजदीकियां पसंद नहीं थी। यह उनकी शादी के खिलाफ था। ऐसा कहा जाता है कि अभिनेत्री की मां ने विनोद खन्ना को अमृता सिंह के जीवन से अलग करने के लिए अपने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल किया। साल 1991 में अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी कर सबको चौंका दिया था। दोनों के अलग-अलग धर्म थे और साथ ही अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थीं। शादी के बाद सैफ और अमृता दो बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के माता-पिता बने। हालांकि शादी के 13 साल बाद 2004 में सैफ और अमृता ने तलाक ले लिया और अलग होने का फैसला किया।