चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे... 

खूबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे का 30 अक्टूबर को जन्मदिन है। अनन्या पांडे 23 साल की हो गई है। खूबसूरत एक्ट्रेस 30 अक्टूबर 2021 को भारत में अपना 23वां जन्मदिन मना रही है, लेकिन उनका रुतबा किसी टॉप सेलिब्रिटी से कम नहीं है। 

अनन्या पांडे, बेटी चंकी पांडे ने 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2'  से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद अनन्या कार्तिक आर्यन के साथ 'पत्नी पत्नी और वो' और ईशान खट्टर के साथ 'खाली पीली' में काम कर चुकी हैं।

अनन्या भले ही फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं लेकिन उनकी फीस करोड़ों रुपये में है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए लेती हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे कई ब्रांड्स के एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से भी करोड़ों रुपये कमाती हैं। उन्होंने सिर्फ 22 साल में करोड़ों की संपत्ति बना ली है|

अनन्या भले ही महज 23 साल की हैं लेकिन उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। खबरों के मुताबिक, अनन्या की नेटवर्थ फिलहाल 72 करोड़ रुपये के आसपास है। 

अनन्या पांडे का नाम ड्रग का मामला सामने आने के बाद एनसीबी ने अनन्या से भी पूछताछ की। एनसीबी का दावा है कि अनन्या और आर्यन के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हुई थी।

अनन्या तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह निर्देशक शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में भी काम कर रही हैं जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अनन्या पांडे का जन्म 30 अक्टूबर 1998 को हुआ है। अनन्या के पिता का नाम चंकी पांडे और मां का नाम भावना पांडे है। उनकी एक बहन भी है जिनका नाम रीसा पांडे है। अनन्या ने 2017 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई, भारत से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए, वह लॉस एंजिल्स के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में फैशन की पढ़ाई के लिए गयी। 

अनन्या पांडे का मॉडलिंग करियर...

अनन्या ने 2017 पेरिस द वैनिटी फेयर में भाग लिया। वैनिटी फेयर अमेरिका में एक लोकप्रिय पत्रिका है। Le Bal des debutantes इवेंट में अनन्या ने हिस्सा लिया था, उसे भी एक बड़ी बात माना जाता है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से केवल 20-25 लड़कियों ने भाग लिया था। केवल 16 से 22 आयु वर्ग के लोगों का चयन किया जाता है। प्रतियोगिता हर साल नवंबर के महीने में होती है। अनन्या ने महज 19 साल की उम्र में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। अनन्या यूरोपीय डेनिम ब्रांड की एकमात्र ब्रांड एंबेसडर हैं। 

अनन्या ने 2019 फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ फिल्म में डेब्यू किया। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया ने अभिनय किया था। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स ने किया। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, कई आलोचकों ने फिल्म की आलोचना की और कहा कि फिल्म अच्छी नहीं थी|

यह फिल्म 1978 में आई फिल्म पति पत्नी और वो पर आधारित थी। उन्हें डांस करने और पढ़ने का भी बहुत शौक है. अनन्या को चॉकलेट और पिज़्ज़ा खाना पसंद है.

- अगर उनके पसंदीदा बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट की बात करें तो वह वरुण धवन और रणवीर सिंह की फैन हैं। हॉलीवुड में उन्हें लियोनार्डो डिकैप पसंद है|

- अनन्या की पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं, हॉलीवुड में उन्हें जेनिफर लॉरेंस, एम्मा वाटसन पसंद हैं।

- पसंदीदा जगह है लास वेगास और लंदन। 

- अनन्या को फिल्में देखना भी पसंद है।