एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों वो लाइगर को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ मिलकर फैड टूर्स के तहत देश के कोने-कोने में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अब उन्होंने लाइगर प्रमोशन के दौरान की तस्वीरें साझा की है, जिसमें वो ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस में पोज देती नजर आ रहे हैं।

अनन्या की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज को अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर नव्य नवेली नंदा, सुहाना खान, अमृता अरोड़ा और महीप कपूर ने भी कमेंट कर अनन्या के लुक की तारीफ की है। 

आपको बता दें,पूरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म लाइगर की कहानी फाइटर के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। विजय देवरकोंडा मुंबई की सड़कों पर बॉक्सिंग शुरू कर एमएमए चैंपियन तक का सफर पूरा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे मुख्य किरदार में नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में किक बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी कैमियो कर रहे हैं।