अनन्या पांडे बीते दिनों फिल्म 'लाइगर' में नजर आई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में एक्ट्रेस अब अपने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुकी हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, अनन्या एक इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद अजीब अंदाज में नजर आई।

इस वीडियो में अनन्या जरूरत से ज्यादा लंबी नजर आ रही है। इसकी वजह उनकी हाई हील को बताया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ है। एक ओर जहां उनके लुक को फैन्स ने पसंद किया तो दूसरी यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा है- आज दुग्गल साहब एयरटेल के टावर बने हैं। तो एक दूसरे ने लिखा ये हील पहनकर बहुत स्ट्रगल कर रही है। तो वहीं किसी ने लिखा- ये तो सर्कस की जोकर लग रही है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो अनन्या पांडे को बुर्ज खलीफा की छोटी बहन ही कह डाला है।

इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने शेयर किया है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब अनन्या को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें ट्रोल किया गया है।