वीडियो में मुनव्वर फारूकी ने अंजलि को लड़ाई से छुड़ाते हुए जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे अंजलि के सीने को छू लिया। हालांकि मुनव्वर ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, लेकिन जल्दबाजी में उनका हाथ यहां रखा हुआ था।

कॉमेडियन की हो रही है आलोचना

मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा की नजदीकियां शो में काफी मसाला परोस रही हैं। वहीं मुनव्वर भी काफी अच्छा गेम खेल रहे हैं लेकिन अब इस वीडियो की वजह से कॉमेडियन की काफी आलोचना हो रही है। जी दरअसल इस वीडियो में मुनव्वर ने जिस तरह से अंजलि को छुआ था वह फैंस को पसंद नहीं आया।

अंजलि को लड़ाई से बचाता है

इस वीडियो में आप दो कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई देख सकते हैं। तभी अचानक मुनव्वर फारूकी हस्तक्षेप करता है और मामले को शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन मुनव्वर को ऐसा करना मुश्किल लगता है और उस पर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया जाता है।