Rajasthan New CM: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व की तरफ़ से अभी तक राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के बारे में फैसला नहीं किया गया है. ऐसे में राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है.
कल होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक-
इस बीच सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त कर दिया गया है. राजस्थान में कल मंगलवार यानी 12 दिसंबर को होनी वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी विधायक जोगेश्वर गर्ग का बड़ा बयान सामने आया है.
उन्होंने बताया कि तीनों पर्यवेक्षक मंगलवार सुबह 11 बजे जयपुर पहुंचेंगे और विधायकों से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद सीएम के नाम की घोषणा होना कल लगभग तय है. बता दें कि 3 दिसंबर को जारी हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से जीत हुई थी.
बीजेपी को राज्य में 199 में से 115 सीटें हासिल हुई, लेकिन पार्टी अब तक सीएम को लेकर फैसला नहीं कर पाई है. पिछले महीने ही राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को वोट डाले गए थे.