बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर 35 साल बाद तेलुगू फिल्म में काम करेंगे। अनुपम खेर इस फ़िल्म में रवि तेजा के साथ मिलकर इस पैन इंडिया फ़िल्म में धमाल मचाएंगे।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 528 वीं फिल्म की घोषणा कर दी है। ये एक तेलुगू फिल्म है, जिसमें अनुपम खेर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फ़िल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के बैनर तले ही बनाया जा रहा है।
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में अनुपम खेर का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। अनुपम ने सोशल मीडिया पर इसे पोस्टर साझा करते हुए लिखा- मेरी 528वीं फिल्म तेलुगू में है जिसके हर डिपार्टमेंट में बहुत टैलेंट है।
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1554298503253221377?s=20&t=nzWlxNmA4cEu6gZIV1Mi-g
एस फ़िल्म का नाम 'टाइगर नागेश्वर राव' है। खास बात ये है कि अनुपम खेर ने 35 साल पहले तेलुगू फिल्म में काम किया था, इससे पहले 1987 में आई 'त्रिमुर्तुलु' में डॉन का किरदार निभाया था।
'टाइगर नागेश्वर राव' एक बायोपिक है, जो कुख्यात चोर पर आधारित है। इस फिल्म को 70 के दशक में सेट किया गया है। इस शूटिंग स्टुअर्टपुरम नामक गांव में होगी है। फिल्म में अनुपम खेर और रवि तेजा के अलावा नूपुर सेनन और गायत्री भारद्वाज मुख्य भूमिका में हैं।