भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली आज 34 साल के हो गए। दुनिया भर में प्रशंसक इस मौके पर विराट कोहली को बर्थडे विश कर रहे हैं।  बर्थडे पर विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी खास अंदाज में विश किया है। 

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने विराट की एक दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की गूफी इमेज की एक सिरीज पोस्ट की है। इनमें तस्वीरों में विराट कोहली के फेस एक्सप्रेशन दिलचस्प हैं। 

फोटो को पोस्ट करने साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा-आपका बर्थडे है माई लव, तो मैंने इस पोस्ट के लिए आपका सबसे बेस्ट एंगल और तस्वीरें चुनी हैं। साथ ही अनुष्का ने एक हार्ट इमोजी के साथ लिखा- हर स्टेट, फॉर्म और Way में लव यू.”

वहीं पत्नी अनुष्का की इस पोस्ट पर बर्थडे बॉय विराट कोहली ने भी कमेंट किया। विराट ने अनुष्का की पोस्ट पर लाफ्टर इमोजी और कई हार्ट साइड के इमोटिकॉन्स के साथ अपना रिएक्शन दिया। 

गौरतलब है कि अनुष्का और विराट ने 2017 में इटली में शादी की थी।अनुष्का और विराट ने करीब चार साल तक डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली बार मुलाकात 2013 में हुई थी। दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। कोहली और अनुष्का एक शैंपू ब्रैंड के लिए टीवी ऐड शूट कर रहे थे तब कोहली भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी पहचान बना चुके थे साथ ही अनुष्का भी बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी थीं।