अनुष्का शर्मा का मालदीव वेकेशन खत्म हो गया है। अनुष्का विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ फुर्सत के पल बिताकर घर लौट आई हैं। अनुष्का के भारत लौटते ही उन्हें मालदीव में बिताए पलों की याद आने लगती है। अनुष्का ने बीते लम्हों को याद करते हुए मालदीव का एक वीडियो भी शेयर किया।

अनुष्का ने शेयर किया ये वीडियो

अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं। अनुष्का ने मालदीव से लौटने के बाद एक और वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुष्का को वामिका के साथ साइकिल चलाते हुए दिखाया गया है।

अनुष्का ने वामिका के साथ की साइकिलिंग का मजा

वीडियो में अनुष्का को अलग-अलग आउटफिट्स में साइकिलिंग करते देख ऐसा लग रहा है कि ये उनका फेवरेट काम है। अनुष्का की मुस्कान कह रही है कि उन्होंने इस फैमिली वेकेशन को खूब एन्जॉय किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दो पसंदीदा लोगों के साथ सबसे अच्छी यादें। मुझे वापस पेडल। एक्ट्रेस ने छोटे से कैप्शन के जरिए बताया कि वह हर पल अपने विराट और वामिका के साथ खुलकर रहती हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया

ऐसा कभी नहीं हो सकता अगर अनुष्का शर्मा कोई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं और फैंस कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। अनुष्का ने जैसे ही मालदीव जर्नी का वीडियो शेयर किया फैंस के रिएक्शन आने लगे। यूजर्स ने अनुष्का और वामिका के साइकिलिंग वीडियो को खूब पसंद किया है। किसी ने वीडियो को क्यूट बताया तो किसी के पास तारीफ के शब्द नहीं थे।