साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का नाम लेते ही हमारे जेहन में एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में उनकी दमदार एक्टिंग याद आती है। फिल्म में उनके किरदार देवसेना को देखकर सभी के मुंह पर एक ही बात आती है, कि अनुष्का से बेहतर इस रोल को कोई और नहीं निभा सकता था।
बाहुबली' की 'देवसेना' आज यानी 7 नवंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर में जन्मी अनुष्का शेट्टी ने मनोरंजन की दुनिया में अपना काफी नाम बना लिया है। उन्हें तमिल और तेलुगु फिल्मों की रानी कहा जाता है। करियर के साथ-साथ अनुष्का की लव लाइफ भी सुर्खियों में रही है। उनका नाम किसी और के साथ नहीं बल्कि 'बाहुबली' फेम प्रभास के साथ जुड़ा है। कहा जाता है कि प्रभास ने अनुष्का की शादी भी रोक दी थी। आइए आज जानते हैं एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर अनुष्का शेट्टी और प्रभास के इस मामले के बारे में
'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में साथ काम कर चुके प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं।
प्रभास और अनुष्का के ऑनस्क्रीन रोमांस को देखने के बाद हर तरफ इनके अफेयर की खबरें आ रही थीं। लोग लगातार यह दावा कर रहे थे कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इतना ही नहीं बल्कि 'बाहुबली' के हीरो प्रभास ने अनुष्का की असल जिंदगी में शादी रोक दी थी। दरअसल, अनुष्का की शादी फिल्म के दौरान ही कहीं तय हुई थी, लेकिन प्रभास ने शादी रोक दी। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी।
प्रभास द्वारा अनुष्का शेट्टी की शादी को रोकने का कदम उठाने के पीछे प्यार नहीं बल्कि पेशेवर कारण थे। दरअसल, प्रभास ने तीन साल तक इस फिल्म के लिए दूसरी फिल्म साइन नहीं की। उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की है और चाहते हैं कि अनुष्का इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। कहा जाता है कि जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया क्योंकि उनका मानना था कि तब अनुष्का फिल्म 'बाहुबली' पर फोकस नहीं कर पाएंगी।
फिल्म में दोनों के बीच देखी गई बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था. इसके अलावा ऐसी खबरें थीं कि प्रभास और अनुष्का वास्तव में एक दूसरे को पसंद करते हैं और वे शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कई मौकों पर साफ किया है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।
एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'लक्ष्म', 'शौर्यम' जैसी कई फिल्मों में नजर आई। अनुष्का ने फंतासी फिल्म 'अरुंधति' में भी दोहरी भूमिका निभाई थी और इसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। खास बात यह है कि अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है लेकिन एक्ट्रेस अपनी फिल्म के नाम से ही लोगों के बीच मशहूर हैं। तेलुगू के अलावा वह 'सिंघम', 'वनम', 'रुद्रमादेवी' जैसी कई तमिल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।