भोपाल: राज्य सरकार के खाद्य विभाग ने राज्य उपभोक्ता आयोग भोपाल में एक मध्यस्थता प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है। इसके अध्यक्ष भी आयोग के अध्यक्ष ही रहेंगे तथा इसमें अध्यक्ष के विनिश्चय से पैनल बनाया जायेगा।
ऐसे ही मध्यस्थता प्रकोष्ठ 51 जिलों में बने जिला उपभोक्ता आयोगों में भी कर दिया गया है। ये प्रकोष्ठ बनने से अब उपभोक्ताओं की शिकायतें तेजी से निपटेंगी।