फिल्म एक विलेन रिटर्नस के चारों प्रमुख कलाकार शहर-शहर जाकर फ़िल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म ‘एक विलेन’ का अगला भाग ‘एक विलेन रिटर्न’ 29 जुलाई को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इसी क्रम में फिल्म के तीन कलाकार अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी इंदौर पहुंचे। वे फिल्म प्रमोशन के लिए कॉलेज के छात्रों के बीच पहुंचेंगे। आठ साल पहले आई फ़िल्म एक विलेन में रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रमुख भूमिकाओं में थे।
#DishaPatani, #ArjunKapoor and #TaraSutaria promote #EkVillainReturns. 💕
— Filmfare (@filmfare) July 20, 2022
Pick your favourite villain. 🤌🏼 pic.twitter.com/vvLJRWqDkw
सीक्वल फिल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लांच किया गया था जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर रहस्य और रोमांच से भरा हुआ है, जिसके चलते फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद की जा रही है। आज सुबह की फ्लाइट से फिल्म के कलाकार अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी इंदौर पहुंचे हैं।
New track from #EkVillainReturns #Shaamat OUT NOW featuring #ArjunKapoor & #TaraSutaria .. #EkVillainReturns, in cinemas 29th July 2022. https://t.co/de1LZXYsd9 pic.twitter.com/W1J42wyCE0
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) July 16, 2022
व्हाइट वैगन एंटरटेनमेंट के रोहित अग्रवाल ने कहा, कि तीनों कलाकार मीडिया से रूबरू होने के साथ ही एक निजी कॉलेज में छात्रों के बीच पहुंचेंगे और अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करेंगे। फैंस को इन कलाकारों के आने की जानकारी होते ही कुछ फैंस भी सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर इन फिल्मी सितारों की एक झलक पाने के लिए पहुंचे थे। प्रमोशन के लिए कलाकारों की एक ही दिन में दो शहरों में पहुंचने की योजना है। इंदौर से ये कलाकार फिल्म प्रमोशन के लिए जयपुर के लिए रवाना होंगे।
What do you think of #TaraSutaria's debut song #Shaamat from #EkVillainReturns? 🎤🌟
— Filmfare (@filmfare) July 19, 2022
Let us know in the comments below. pic.twitter.com/gefWiArKG9
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म एक विलेन साल 2014 में रिलीज हुई थी, जो उस समय की जबरदस्त हिट साबित हुई थी। 35 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ने 170 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फ़िल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। अब एक विलेन रिटर्न्स को भी मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया है। मेकर्स को फिल्म के सीक्वल से भी ठीक उसी तरह के रिटर्नस मिलने की उम्मीद है जो इसके पहले पार्ट को मिली थी।
The Rock Anthem of the Year is finally YOURS!🎤🎸#Shaamat song out. Tune in and let’s vibe on it together: https://t.co/rmQpGsmz1W#EkVillainReturns, in cinemas this Villaintines Day- 29th July 2022. @TheJohnAbraham @arjunk26 @TaraSutaria pic.twitter.com/ErhT6DysqV
— Disha Patani (@DishPatani) July 16, 2022