अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने हाल ही में बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। अंशुला ने सोशल मीडिया पर मालदीव से तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अंशुला और रोहन समंदर के बीच रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। अंशुला ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 366। यानी कि कपल ने रिलेशनशिप का एक साल पूरा कर लिया है।

तस्वीरें सामने आने के बाद सेलेब्स अंशुला को बधाई दे रहे हैं। इस फोटो पर सौतेली बहन जाह्नवी कपूर ने दिल खोलकर रिएक्ट किया है। वहीं, अनिल कपूर की बेटी रिया ने कमेंट सेक्शन में क्यूट लिखा। कमेंट सेक्शन में आंटी महीप कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। इसके अलावा खुशी कपूर, अथिया शेट्टी और सिद्धांत कपूर समेत कई कलाकारों ने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कपल के रिलेशनशिप से जुड़ी खबरें तब सुर्खियों में आई थीं, जब अंशुला ने उनके साथ बूमरैंग को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके अलावा अंशुला पिछले साल अपने बर्थडे पर रोहन के साथ थाईलैंड ट्रिप पर गई थीं। हालांकि इससे पहले इस कपल ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। ये बात और है, कि अंशुला पिछले एक साल से रोहन के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं।