अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें ये धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है। मुंबई पुलिस के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था। इस पर एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 

कैटरीना कैफ और उनके हसबैंड विक्की कौशल को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एक शख्स सोशल मीडिया पर लगातार इस स्टार कपल को धमकियां दे रहा है। अब पुलिस ने उस धमकी देने वाले शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। 

प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने मनविंदर सिंह नाम के शख्स को गिरफ़्तार किया है, जो कि पेशे से एक स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट हैं। कहा जा रहा है कि मनविंदर सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का बड़ा फैन है, वो कैटरीना से शादी करना चाहता था, इसीलिए पिछले कुछ महीनों से वो लगातार सोशल मीडिया पर कटरीना और विक्की कौशल को फॉलो कर परेशान कर रहा था।