इधर मशहूर डांसर सपना चौधरी नये विवाद में हैं। एक डांस इवेंट के टिकट बिक्री के बाद कार्यक्रम न करके दर्शकों का पैसा हड़पने के मामले में सपना चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एसीजेएम शांतनु त्यागी ने डांसर को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की है।
पहले सपना ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत करा ली थी। इसके बाद कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए सोमवार की तारीख तय की थी, लेकिन डांसर न तो हाजिर हुई ,हाजिरी माफ करने की अर्जी दी गई। इस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
बताते हैं कि आशियाना थाना की चौकी किला के उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्टूबर 2018 को सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय,अमित पांडे, पहल इंस्टीट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा एवं जुनैद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी।