किंग खान के बेटे आर्यन खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे शहर के एक पॉश नाइट क्लब में पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।
हाल ही में आर्यन खान को एनसीबी ने ड्रग्स केस के मामले में राहत देने की घोषणा की थी, इसके बाद सोमवार की रात को आर्यन इस पॉश नाइट क्लब में पार्टी करते हुए दिखाई दिए।
एक प्रशंसक नें अपने अकाउंट पर इसे इस कैप्शन के साथ शेयर किया है "आर्यन कल रात एक पार्टी में,"
A video of Aryan Khan partying at a posh night club goes viral#AryanKhan pic.twitter.com/JMvKEzTYxu
— Daily News Broadcast (@DNB_ind) July 19, 2022
वीडियो में दिख रहा लड़का, जिसे आर्यन बताया जा रहा है, बार में मास्क के साथ नज़र आ रहा है। काले रंग की टी-शर्ट पहने आर्यन केवल ड्रिंक पीने के लिए अपना मास्क नीचे करता है और फिर वापस ऊपर कर लेता है।
बात करें आर्यन के खिलाफ चल रहे कोर्ट केस की तो, 13 जुलाई को मुंबई में विशेष एनसीबी अदालत ने रजिस्टरार को निर्देश दिया कि वो स्टारकिड का पासपोर्ट वापस कर दें जो,कि पिछले साल विशेष अदालत में ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले में जमानत देने के एवज में जमा किया गया था।
एनसीबी ने विशेष अदालत को बताया कि आर्यन मामले में दोषी नहीं है और उसके खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं है। एनसीबी के जवाब का मतलब है कि यह केस अब आर्यन के लिए बंद हो गया है।