मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में संस्कार तार -तार होते हुए नज़र आये। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक पुलिसवाला एक बुज़ुर्ग को बेदर्दी से मारते हुए नज़र आया। वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक को निलम्बित कर दिया गया है।
जबलपुर रेलवे स्टेशन के इस वीडियो में पुलिसवाला बुज़ुर्ग को लात-घूसों से बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही पुलिस वाला बुज़ुर्ग को घसीटते हुए लाता है और पटरी के पास उल्टा लटका देता है।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो दो दिन पुराना है जिसे किसी रेल यात्री ने प्लेटफार्म नंबर पाँच पर बनाया था और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
वायरल विडियो से पुलिस महकमें में मचा हडकंप
सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया है. पुलिस ने घटना कि जाँच शुरू कर दी है।. पुलिस का कहना है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले वेंडरों ने भी माना कि यह घटना हुई है लेकिन पीड़ित बुज़ुर्ग व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी है।