सिंगर सोनू निगम पर एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हमला हो गया। सोनू को न सिर्फ धक्का दिया गया बल्कि उन की टीम के साथ भी हाथापाई की गई। घायल सोनू निगम को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामले में उद्धव ठाकरे के गुट के विधायक प्रकाश फटेरपेकर के बेटे स्वप्निल के खिलाफ FIR कराई गई है। विधायक प्रकाश के बेटे स्वप्निल पर आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर सिंगर सोनू निगम और उनके साथ के लोगों से धक्कामुक्की और बदसलूकी की।
सोनू निगम ने इस मामले की शिकायत मुंबई के चेंबूर थाने में की है। मामला सोमवार रात का है। जानकारी के मुताबिक उद्धव खेमे के विधायक प्रकाश फटेरपेकर ने चेंबूर फेस्टिवल कराया। इसके फाइनल के दौरान सोनू निगम ने परफॉर्म किया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान विधायक प्रकाश फटेरपेकर के बेटे स्वप्निल ने पहले सोनू निगम की मैनेजर से बदसलूकी की। इसके बाद जब सोनू निगम और उनके साथी रब्बानी खान स्टेज से उतर रहे थे, तो उनसे भी धक्कामुक्की की गई। सोनू निगम के बॉडीगार्ड को भी धक्का दिया गया।