अतुल मिश्रा होंगे अगले सिवनी सीसीएफ


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

एसीएस अशोक वर्णवाल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के विदेश रवाना होने से पहले ही अतुल कुमार मिश्रा को मंत्रालय से हटाकर सिवनी वन वृत में पदस्थ करने की अनुमति ले ली है..!!

भोपाल: वन मंत्रालय में पदस्थ सचिव अतुल कुमार मिश्रा को सिवनी सर्किल का सीसीएफ बनाया जा रहा है। मौजूदा सीसीएफ सिवनी शिव सिंह उद्दे शुक्रवार को सेवानिवृत हो रहें है। सूत्रों ने बताया कि एसीएस अशोक वर्णवाल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के विदेश रवाना होने से पहले ही अतुल कुमार मिश्रा को मंत्रालय से हटाकर सिवनी वन वृत में पदस्थ करने की अनुमति ले ली है। मिश्रा की पोस्टिंग के आदेश शुक्रवार की शाम या सोमवार तक जारी होने की खबर है।