आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आयुष्मान खुराना ने अपने | करियर की शुरुआत फिल्म शुजीत सिरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से आयुष्मान खुराना ने फैंस के दिलों में अपनी एक जगह बना ली थी। इसके बाद आयुष्मान खुराना ने पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को इम्प्रेस किया।

Image

लेकिन आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार आयुष्मान खुराना की फिल्म इंडस्ट्री में एलिस्टर एक्टर बनने की जर्नी काफी लंबी रही है। कभी ट्रेन में गाना गाकर लोगों का दिल जीतने वाले आयुष्मान खुराना आज कितनी संपत्ति के मालिक हैं ये आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बताएंगे।

आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था और आज वह अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। आयुष्मान खुराना एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता पेशे से एक ज्योतिषी हैं और मां हाउस वाइफ हैं। आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है।

Image

आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में अपनी पहली नौकरी की, जहां उन्होंने बतौर आरजे काम किया। आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बनाने के लिए एक लंबा संघर्ष किया है।