रश्मिका मंदाना से ब्रेकअप के बाद विजय देवरकोंडा अपनी फ़िल्म लाइगर की को-स्टार अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। लाइगर कपल विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इस समय टाउन की सबसे हॉट जोड़ी हैं। इस समय उनकी केमिस्ट्री खूब सुर्खियां बटोर रही है, वहीं उनका ऑफस्क्रीन बॉन्ड भी काफी हलचल मचा रहा है।

अनन्या और विजय ने हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में एक साथ शिरकत की थी, जहाँ स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि वह विजय को पसंद करती है और उसे इसके बारे में पहले भी सिग्नल देती रही हैं। जिस पर अभिनेता ने उससे अपने गेम में उसी तरह से आगे बढ़ते रहने के लिए कहा। लेकिन अब लगता है कि अनन्या विजय का ध्यान खींचने में कामयाब हो गई है।
सूत्रों की माने तो, "अनन्या और विजय एक अनब्रेकेबल कपल हैं, फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। और इस बात को कोई देखकर ही समझ सकता है, कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।