बाहुबली प्रभास और कृति सेनन इन दिनों फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों की सेट पर पहले दिन से ही अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। हर कोई हैरान है कि प्रभास इतने शर्मीले होने के बावजूद कृति से कैसे खुलकर पेश आ रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि ये सब उस एक कॉल के साथ शुरू हुआ जो करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण 7 में कृति सेनन ने प्रभास को किया था। तभी से आदिपुरुष एक्टर्स के रिलेशन की बड़ी चर्चा है। जबकि फैंस इस नए हॉट कपल को लेकर काफी खुश हैं। और उन्हें हमेशा के लिए एक साथ देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। 

सेट पर प्रभास कृति के साथ इस तरह से बातचीत कर रहे थे जिसे देखकर साफ तौर पर समझ  जाए कि ये दोस्ती से कुछ ज़्यादा है जो कि इन दोनों के बीच चल रहा है। ऐसा लगता है कि वे दोनों धीरे-धीरे एकदूसरे को समझने की ओर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने चुप्पी साध रखी है। 

लेकिन सोर्सेस की मानें तो ये बात भी उतनी ही सच है, कि "प्रभास और कृति को सेट पर एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद था। वे खास तौर पर अपनी पहली फिल्म में एक साथ बहुत कंफर्टेबल फील कर रहे हैं"।

सूत्र का आगे कहना है, कि, "महीने भर पहले ही फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद भी उनका बॉन्ड बरकरार है। वे एक-दूसरे को कॉल या मैसेज करने में कभी पीछे नहीं रहते 

खैर, को -एक्टर्स के लिए अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान यहां तक कि उन्हें एक साथ प्रचारित करना आम बात है, लेकिन कृति और प्रभास इस मामले में छोड़ा अलग हैं। वे वास्तव में एक-दूसरे के लिए एक स्ट्रांग फील रखते हैं और केवल यही चाहते हैं कि चीजें स्वाभाविक रूप हो जाएं और वे इसमें की जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते"।

प्रभास और कृति निश्चित रूप से मोस्ट अवेटेड जोड़ी में से एक होंगे जिन्हें फैंस साथ में देखना चाहते हैं। फ़िल्म में कृति प्रभास के राम के किरदार के साथ सीता का किरदार निभा रही हैं और उनकी केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है। आदिपुरुष जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है।