बबली बाउंसर के ट्रेलर आज यानि कि सोमवार 5 सितंबर को रिलीज़ किया गया। तमन्ना भाटिया मधुर भंडारकर की फिल्म में देसी पहलवान से महिला बाउंसर बनी हैं। तमन्ना भाटिया-स्टारर बबली बाउंसर का ट्रेलर मुंबई में एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी और स्टार स्टूडियो और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित, ये फिल्म 23 सितंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। ट्रेलर में, तमन्ना एक ऐसे अवतार में हैं, जो पहले कभी नही देखा गया है।
Disney+ Hotstar ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर बबली बाउंसर का ट्रेलर लिंक शेयर किया है। "असोला फतेहपुर की ये छोरी, यहां पर कुछ 'बाउंसरगिरी' करने के लिए है! तो आप भी बबली बाउंसर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए, फ़िल्म की स्ट्रीमिंग 23 सितंबर से हिंदी, तमिल और तेलुगु की जाएगी।
ट्रेलर में तमन्ना एक हरियाणवी लड़की बबली का किरदार निभा रही हैं, जिसके पिता (सौरभ शुक्ला) एक पहलवान हैं। वह असोला फतेहपुर में अपने अखाड़े में पहलवानों को प्रशिक्षित देते हैं और बबली उनकी सबसे होनहार छात्र है।
वो कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पूरी नहीं दे सकी, इसलिए जब उसे अपने गाँव से बाहर निकलने और शहर में एक महिला बाउंसर के रूप में काम करने का मौका मिलता है, तो वह इस मौके का फ़ायदा उठाती है। बबली बनी तमन्ना बड़ी ही चुलबुली है और वो किसी से डरती भी नहीं है।
तमन्ना भाटिया ने बबली बाउंसर की शूटिंग मई, 2022 में पूरी कर ली थी।