बाहुबली फेम प्रभास का स्पेन में शूटिंग के दौरान लगी बड़ी चोट का इलाज चल रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

फिल्म 'सालार' का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। लेकिन इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इस बार एक निराशाजनक खबर सामने आई है. 

मिली जानकारी के अनुसार सालार फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को लगी चोट के कारण उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है. प्रभास को अपनी चोट से पूरी तरह से उबरने में अभी दो महीने और लगेंगे।

प्रभास को उनकी आने वाली फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करने से पहले इलाज के लिए स्पेन भेजा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी सर्जरी हुई थी, जिससे वह अब भी उबर रहे हैं। 

प्रभास के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 'सालार' प्रभास के साथ श्रुति हासन अभिनीत एक एक्शन फिल्म है।