Balod Rail Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महीने के भीतर ही दूसरा बड़ा रेल हादसा हुआ है. दरअसल, दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन बोगी पटरी से डिरेल हो गई. इस वजह से स्टेशन के तीन ट्रैक प्रभावित हो गये. जिसके चलते बस्तर अंचल से राजधानी को जोड़ने वाला ट्रैक प्रभावित हुआ है.

इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ये हादसा कल देर रात करीब 1 बजे हुआ. फ़िलहाल, युद्ध स्तर पर ट्रैक को सुधारने का कार्य किया जा रहा है. 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ये हादसा बीती रात करीब 1 बजे हुआ है. जिसके बाद से युद्ध स्तर पर ट्रैक सुधारने का काम किया जा रहा है. अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. परंतु एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा रेल हादसा है.

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. जिस जगह पर यह रेल हादसा हुआ है, वहां से करोड़ों रुपए का राजस्व सरकार को जाता है. क्योंकि, यहां से कच्चा लोहा भिलाई इस्पात संयंत्र को भेजा जाता है.