बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया पर ललित के साथ कोई प्रोफाइल पिक्चर शेयर नहीं की है लेकिन ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ वाली कई तस्वीरें शेयर कर लोगों को सरप्राइज दिया है।
Just for clarity. Not married - just dating each other. That too it will happen one day. 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾 pic.twitter.com/Rx6ze6lrhE
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
हालांकि सुष्मिता की लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने कुछ महीने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी और इस बात की पुष्टि की थी कि उनका रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है। रोहमन और सुष्मिता लंबे समय तक साथ रहे लेकिन अंत में यह रिश्ता टूट ही गया।
रोहमन शॉल से अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई थी कि सुष्मिता ने 11वीं बार ब्रेकअप किया हैं। आइए आपको बताते हैं सुष्मिता सेन के सभी रिश्तों के बारे में..!
विक्रम भट्ट-

सुष्मिता सेन ने कुछ समय तक जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट को भी डेट किया। दोनों की मुलाकात दस्तक के सेट पर हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं चला।
वसीम अकरम-

सुष्मिता सेन का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ा था। लेकिन कुछ महीनों के भीतर ही दोनों का ब्रेकअप हो गया क्योंकि उन्हें एक-दूसरे की कंपनी पसंद नहीं थी।
रोहमन शाल-
सुष्मिता सेन की पहली मुलाकात रोहमन शाल से एक फैशन शो में हुई थी। दोनों को एक-दूसरे की कंपनी पसंद आई और फ़िर डेटिंग शुरू कर दी। इंडस्ट्री में उनके रिश्ते को लेकर काफी बातें होती थीं, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं।
ऋतिक भसीन-

सुष्मिता सेन ने ऋतिक भसीन को करीब 4 साल तक डेट किया। ऐसी खबरें थीं कि दोनों शादी कर रहे हैं और मुंबई में घर की तलाश कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गई।
बंटी सचदेवा

सुष्मिता सेन ने बंटी सचदेवा को भी डेट किया। कहा जाता है कि बंटी ने सुष्मिता को धोखा दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें छोड़ दिया।
साबिर भाटिया

बताया जाता है कि सुष्मिता सेन हॉटमेल के फाउंडर साबिर भाटिया के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।
संजय नारंग

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने मशहूर होटल बिजनेसमैन संजय नारंग को भी डेट किया। कहा जाता है कि दोनों की सगाई भी हुई थी लेकिन उस वक्त सुष्मिता शादी के लिए तैयार नहीं थी और दोनों अलग हो गए।
इम्तियाज खत्री

सुष्मिता सेन ने इम्तियाज खत्री को भी कुछ समय के लिए डेट किया। दोनों के रिश्ते पर काफी बहस हुई लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए।
मानव मेनन

कहा जाता है कि सुष्मिता सेन एड-फिल्म निर्माता मानव मेनन के साथ भी रिश्ते में थीं लेकिन यह रिश्ता समय के साथ नहीं चला। जिसके बाद वे जल्द ही अलग हो गए।
मुदस्सर अज़ीज

निर्देशक मुदस्सर अजीज भी सुष्मिता सेन की जिंदगी में आए लेकिन ज्यादा दिन टिक नहीं पाए। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते बदल लिए।
रणदीप हुड्डा-

रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन को कर्मा के सेट पर प्यार हो गया और बाद में डेटिंग शुरू कर दी। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए।
हालांकि, इन सभी बॉयफ्रेंड के बाद सुष्मिता को अब ललित मोदी से प्यार हुआ है। ललित मोदी के साथ सुष्मिता के संबंधों की चर्चा 2013 से हुई थी। हालांकि कुछ दिन पहले दोनों की फोटोज वायरल होने के बाद ललित मोदी और सुष्मिता सेन की शादी की भी चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन फ़िलहाल दोनों सिर्फ़ रिलेशन तक ही सीमित है।