बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया है। ब्रेन स्ट्रोक के कारण कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान एंड्रिला शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एंड्रिला शर्मा पिछले कई दिनों से कोमा में थीं।

नहीं रहीं मशहूर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा-

महज 24 साल की उम्र में एंड्रिला शर्मा इस दुनिया छोड़कर चली गई। अपने छोटे से जीवन में एंड्रिला ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे दी थी, लेकिन 1 नवंबर को एंड्रिला शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक हुआ। इसके बाद एंड्रिला शर्मा की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद 14 नवंबर को अस्पताल में एंड्रिला शर्मा को एक साथ कई बार दिल का दौरा पड़ा, जिससे एंड्रिला की तबीयत और बिगड़ गई। एंड्रिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन एंड्रिला ने 20 नवंबर को कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। अब इस ख़बर से बंगाली इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

इन टीवी सीरियल्स में नजर आई थीं एंड्रीला-

एंड्रिला शर्मा ने झूमर सीरियल के साथ टीवी में अपना डेब्यू किया था। अपने छोटे से करियर में उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया हैं।