बंगाली एंटरटेनमेंट से एक दुखद खबर सामने आई है, क्योकि बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता अब नहीं रहीं। एक्ट्रेस सुचंद्रा का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया, एक्ट्रेस की मौत की खबर से उनके फैन्स का भी दिल टूट गया  परिवारों वालों को भी गहरा सदमा लगा है।

जानकारी के मुताबिक सुचंद्रा शूटिंग से घर लौट रही थी। घर वापस आने के लिए उन्होंने एप से बाइक की थी, लेकिन में एक साइकिल सवार शख्स सड़क पार कर रहा था, जो अचानक बीच में आ गया. बाइक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लिया, तो एक लॉरी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने पर 29 वर्षीय एक्ट्रेस सुचंद्रा बाइक से नीचे गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई, घटना से इलाके में तनाव कामाहोल हो गया, कुछ देर के लिए  गाड़ियों की आवाजवी बाधित हो गई थी। बाद में बारानगर पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति सामान्य की. 

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है एक्ट्रेस के निधन से बंगाली फिल्म जगत में  गहरा शोक छा गया है.सुचंद्रा दासगुप्ता बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार थी. उन्होंने कई फेमस बंगाली टेलीविज़न शो में काम किया था. गौरी में सपोर्टिंग रोल प्ले करके उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. 

एक्ट्रेस की बड़ी फैनोइंग थी. उनके यूँ अचानक चले जाने से फिंस काफी उदास है और नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।