भोपाल: राज्य सरकार ने छिन्दवाड़ा में स्थित राजा शंकर शाह विवि के कार्यक्षेत्र से बैतूल जिले को हटाने के लिये विधानसभा के गत शीतकालीन सत्र में मप्र विवि संशोधन विधेयक पारित किया था जिसे अब राज्यपाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
अब राजा शंकर शाह विवि छिन्दवाड़ा के कार्यक्षेत्र में तीन जिले बचे हैं जिनमें शामिल हैं : न्छिवाड़ा, सिवनी एवं बालाघाट। जबकि बरकत उल्ला विवि भोपाल के कार्यक्षेत्र में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, राजगढ़ एवं हरदा के अलावा बैतूल जिला भी आ गया है। संशोधित कानून में कहा गया है कि परिवहन तथा प्रशासकीय सुविधा की दृष्टि से बैतूल जिला बरकत उल्ला विवि भोपाल में शामिल किया गया है।