कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अब एक महीना से ज्यादा पूरा हो चुका है। वहीं इस यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यात्रा को लेकर अब बड़ा बयान दिया है।
नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब हंसी का पात्र बन गई है। यात्रा में बुजुर्ग दौड़ भी रहे हैं बुजुर्ग नाच भी रहे हैं, न राष्ट्र की की बात हो रही है और न राष्ट्र गीत बज रहे हैं। मीडिया का ध्यान आकर्षित करने यात्रा में करबत दिखाए जा रहे हैं।
नरोत्तम मिश्रा के इस बयान को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की उस तस्वीर पर कटाक्ष माना जा रहा है जिसमें वे भारत जोड़ो यात्रा में डांस करते नजर आ रहे थे। वहीं हाल ही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक में बंदूके निकाले जाने पर भी नरोत्तम मिश्रा ने इस दौरान कटाक्ष किया।