भोपाल के अवधपुरी इलाके के टैगोर नगर फेज-2 में सोमवार को सुबह 7 बजे एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। जहां पर ये आगजनी की घटना हुई वहीं कुछ दूरी पर छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मुताबिक पटाखों से निकली चिंगारी  या शार्ट सर्किट होने के कारण यहां आग लग गई थी। असल कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

अवधपुरी, चोला और अन्य दमकल केंद्रों से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। लेकिन तब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। लपटें कई फुट ऊंची थीं। आग करीब डेढ़ घंटे धधकती रही। आग लगने से टेंट डीलर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। टेंट का गोदाम रिहायशी इलाके में है। आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद यहां के लोगों ने यहां पर स्थित गोदाम का भी विरोध किया। बताया जा रहा है कि यह गोदाम अवैध रूप से बनाया गया था। इसको लेकर पहले भी शिकायत भी की गई थी।

टेंट के गोदाम में आग लगने के बाद जहां आग की लपटें तेज होती रही थीं। दूर से ही धुएं का गुबार साफ़ देखा जा सकता था। अवधपुरी थाने के MIC सदस्य जितेंद्र शुक्ला, TI  एसएस। चौहान, एचएसओ राकेश शर्मा आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे थे। आग लगने की जगह के पास में ही छठ पूजा के लिए कॉलोनी में बने कुंड में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। साथ ही लोग घरों की छतों पर भी जमा थे। इसी बीच आग लग गई। जिसके बाद यहां पर लोगों की भीड़ भी लग गई।