बजरिया इलाके की वारदात, मामला दर्ज, जांच शुरू..!

भोपाल,

पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय महिला को अपने पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। वह अपने पति से करीब ढाई साल से वह उससे अलग रह रही है। इस दौरान विजय पवार नामक युवक का महिला के घर आना-जाना था। पिछले साल अगस्त 2021 में विजय ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसने जल्द ही शादी करने का वायदा कर लिया। उसके बाद से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कुछ महीने पहले महिला का अपने पति से तलाक हो गया तो उसने विजय पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। करीब पंद्रह दिन पहले विजय ने महिला को शादी करने से साफ इंकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता ने थाने जाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दादा-दादी के घर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:

अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित सी सेक्टर अयोध्या एक्सटेंशन में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजन ने उसकी लाश पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटकी देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के कारण साफ नहीं हो सके है। पुलिस के अनुसार संभव पाठक पिता स्वतंत्र पाठक (19) अयोध्या एक्सटेंशन, सी सेक्टर में रहता था। वह पढ़ाई लिखाई बंद कर चुका था और प्राइवेट काम करता था। उसके माता-पिता प्राइवेट काम करते हैं और बिजनेस के सिलसिले में अजमेर गए हुए हैं। यहां संभव अपने दादा विदुर जी पाठक के पास था। दादा विदुर जी पाठक ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद संभव अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात जब उनकी नजर संभव पर पड़ी तो वह पंखे पर फांसी लगा चुका था। इसके बाद पड़ोसियों को सूचना दी गई।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि संभव के माता-पिता अजमेर से लौट गए हैं और उनके बयान दर्ज होने बाकि है। बयान के बाद ही आत्म्हत्या की वजह सामने आ सकेगी।