Bhopal News: किन्नर समाज ने शहरवासियों से मांगी माफी, कहा- वीडियो को एडिट कर दूसरा गाना डाला गया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

शिवरात्रि के दिन 12 नंबर के पास शिव बारात में किन्नर समाज के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जताई थी आपत्ति..!!

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकाली गई शिव बारात के दौरान अश्लील नृत्य करने वाले ट्रांसजेंडर लोगों ने शहरवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। शिव बारात में किन्नरों ने खूब अश्लीलता की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

यह मामला राजधानी भोपाल के 12 नंबर का है। जहां बुधवार को शिवरात्रि के बाद शिव यात्रा निकाली गई। यात्रा जब हबीबगंज इलाके में पहुंची तो छोटे कपड़े पहने कुछ लड़कियां एक फिल्मी गाने पर अश्लील नृत्य करने लगे। ये लड़कियां कोई और नहीं बल्कि किन्नर ही थे। 

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद अब ट्रांसजेंडर समुदाय ने शहरवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो एडिट करने की बात कही।   

उन्होंने कहा कि शिव बारात में केवल धार्मिक गीत ही बजाए जा रहे थे। इस गाने को एडिट करके लगाया गया और एक अन्य गाना इसमें जोड़ा गया है। पूर्व विधायक और भाजपा नेता ध्रुव नारायण सिंह ने इस शिव यात्रा का आयोजन किया था।