भोपाल के पत्रकार और न्यूज एंकर दीपेश जैन KBC में हॉट सीट पर नज़र आएंगे। KBC यानि कि कौन बनेगा करोड़पति में जाना और करोड़पति बनने का सपना लाखों लोगों के दिलों में पलता है, लेकिन लाखों लोगों में से कुछ एक ही यहां तक का सफ़र पूरा कर पाते हैं। मेहनत किसी न किसी रूप में अपना फल जरूर देती है। कुछ ऐसा मेहनत का फल मिला है, भोपाल के पत्रकार दीपेश जैन को।

सोनी टीवी पर आज प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो टेलीकास्ट हो रहा है। जिसमें दीपेश अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है, कि अमिताभ बच्चन दीपेश से कहते हैं मान्यवर आप भोपाल से हैं और हम वहां के जमाई राजा है, तो हम चाहते हैं, कि आप अपने बारे में कुछ बताएं।

जवाब में दीपेश ने कहा कि दीवानगी इस कदर थी, कि मैंने अपने मोबाइल में KBC का रिंगटोन लगाकर रखता था लोग मुझ पर हंसते थे लेकिन मैं सब कुछ झेलता था, क्योंकि मुझे पता था एक दिन मैं हॉटसीट पर ज़रूर पहुंचूंगा और आज वो दिन आ गया है। 

प्रोमो में अमिताभ दीपेश से 12वां प्रश्न पूछते भी नज़र आ रहे हैं जो कि 12 लाख पचास हज़ार रुपए के लिए होता है। अब दीपेश यहां से कितनी राशि जीतते हैं, ये तो आपको KBC का आज का एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा।