पूर्व कर्मचारियों ने ही पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे थे ढाई लाख रुपये, पांच पुलिस की गिरफ्त में, एक फरार..!
भोपाल,
पुलिस का कहना है कि इन छह आरोपियों में दो पेट्रोल पंप के पूर्व कर्मचारी हैं, जो बार-बार वेतन काटने से नाराज थे। बाकी एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
बता दें कि बाणगंगा निवासी पंकज मीना ( 22 ) नायरा पेट्रोल पंप में प्रबंधक है। सोमवार रात करीब आठ बजे पंकज पेट्रोल पंप पर आए एक युवक ने उसके हाथ पर चाकू से हमला किया। इससे पंकज बाइक समेत नीचे गिर गया। तभी दूसरे बदमाश ने उससे बैग छीना और इसके बाद बाइक "सवार लुटेरे वहां से फरार हो गए थे। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने आरोपियों में से पांच को हिरासत में ले रखा है। इसमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना कि पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसमें दो पूर्व कर्मचारी शामिल है, जो पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। पंकज अक्सर उनका वेतन का रुपया काट लेता था। पेट्रोल पंप से निकाले जाने के बाद उन्होंने उसे लूट की योजना बनाई और उसमें अपने दोस्तों को शामिल कर लिया है। उन्हें इस बात की पूरी जानकारी थी कि मैनेजर दिनभर का कलेक्शन लेकर कब और किस मार्ग से निकलता है। दिनभर के कलेक्शन के ढाई लाख रुपये लेकर बाइक से निकला था। उसने रकम एक बैग में रखी थी, जिसे टीटी नगर स्थित पंप के दफ्तर में जाकर जमा करना था।