मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आयकर विभाग और ईडी द्वारा शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग और ईडी द्वारा शहर में टीनू संघवी समेत कई बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सुबह 6 बजे से शहर के तमाम ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग और ईडी द्वारा बिल्डर टीनू संघवी, शुभम लाभम मंत्री ग्रुप, एसडी वायर ग्रुप, दिलीप जैन, रजत ज्वैलर्स, दो चार्टड एकाउंटेंट समेत अन्य 3 अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
बताया जा रहा है कि रियल स्टेट कारोबारी टीनू संघवी आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर हैं। टीनू संघवी कॉंग्रेस नेता पंकज संघवी एवं ज़मीन धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से हाल ही में अग्रिम ज़मानत लेने वाले विवादित बिल्डर सुरेंद्र संघवी के छोटे भाई है।
इस कार्यवाही के अंतर्गत टीनू संघवी के 11 के ठिकाने पर सर्च और छापेमारी की कार्यवाही जारी है। इसके साथ ही संघवी से जुड़े 8 अन्य लोग भी विभाग की जांच के दायरे में है।