बिग बॉस और 'खतरों के खिलाड़ी की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली भले ही टीवी पर कम नजर आती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निक्की अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती हैं। फैंस भी निक्की के लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच एक बार फिरे निक्की का फोटोशूट चर्चा में आया है। इसमें एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देख, हर किसी के होश उड़े हुए हैं। कुछ ही देर में इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।

निक्की तंबोली ने हाल ही अपना लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के जरिए एक्ट्रेस हर किसी का ध्यानी खींच रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं निक्की ब्रालेस नजर आ रही हैं। उन्होंने डार्क पिंक कलर की ड्रेस पहनी है, जो आगे पीछे से ओपन है। इस ड्रेस के साथ निक्की ने अपने बालों को खुला करके स्टाइल दिया है। इस दौरान वो अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं। 

वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उन्हें हॉट, बोल्ड और गॉर्जियस बता रहे हैं। निक्की तंबोली ने बहुत ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने साल 2019 में तेलुगु फिल्म 'चिकाती गडीलो चिथकोटुडू' से की थी, इसके बाद उन्होंने कंचना 3' सहित कुछ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया. जिसके बाद निक्की तंबोली साल 2020 में बिग बॉस सीजन 14 में नजर आई और शुरुआत से ही लाइमलाइट में रहीं हैं।