बिग बॉस 16 को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई है। अब आ रही खबरों की मानें तो बिग बॉस 16 अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह शो 1अक्टूबर को प्रीमियर हो सकता है जो कि शनिवार है। शो होस्ट सलमान खान सितंबर के आखिरी सप्ताह से शूट करना शुरू करेंगे। बिग बॉस 16 को लेकर हवा बनना शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि इस बार एक्वा थीम हाउस होगा।

 बिग बॉस 16 हर वर्ष सितंबर अंत और अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही शुरू होता है और यह भी अपनी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और घर का निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इस बार कोई ओटीटी पर बिग बॉस नहीं होगा। यह अगले वर्ष बिग बॉस 16 के समाप्त होने पर होगाद्य पिछले वर्ष बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल थीं। बिग बॉस 16 को सफल बनाने के लिए निर्माता | टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों को लाने का प्रयास कर रहे हैं। राखी सावंत ने एक बार फिर शो में भाग लेने की इच्छा जताई है कि वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ शो में शामिल होना चाहती है।