कोरोना काल में लोगों की मदद करके गरीबों के मसीहा बने एक्टर सोनू सूद आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू सूद पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं, सोनू ने अपने माता-पिता के निधन के बाद से कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। अपने जन्मदिन पर सोनू केवल अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं।  

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सोनू खुद तो काफी पॉपुलर हैं लेकिन अपनी फैमिली को वो हमेशा लाइमलाइट से कोसों दूर रखते हैं। कोरोना काल में सोनू सूद ने पलायन करने वाले मजदूरों की काफी मदद की थी। जिसके बाद से ही लोग उन्हें अपना मसीहा मानने लगे थे। आपको बता दें कि जब सोनू सूद जब पहली बार मुंबई आए थे तो वे सिर्फ थोड़े से पैसों के साथ पहुंचे थे। लेकिन आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

लॉकडाउन में लोगों की मदद करने के बाद वे रातों-रात चर्चा में आ गए थे। सोनू सूद को अधिकतर नेगेटिव रोल में पर्दे पर देखा गया है लेकिन असल जिंदगी में लोग उनको भगवान से कम नहीं मानते हैं। वहीं सोनू ने भी कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए सोनू ने अपनी प्रॉपर्टी तक गिरवी रख दी थी।

रील लाइफ में विलेन के दमदार किरदारों से मशहूर और रियल लाइफ में उदार व्यक्तित्व तथा हीरो की छवि रखने वाले सोनू सूद एक जानी मानी शख्सियत हैं। सोनू ने अपनी इंजीनियरिंग की पढाई नागपुर के यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स से की है। ग्रेजुएशन के बाद सोनू ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया और हिंदी, तेलुगू कन्नड़ और तमिल फ़िल्मों में अभिनय किया। सूद ने 1996 में सोनाली से शादी की। उनके दो बेटे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

कोरोना त्रासदी के समय में लोगों की हर प्रकार से मदद कर के सोनू सूद ने लोगों के दिलों में जगह कर ली है। सितंबर 2020 में, सूद को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके मानवीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रतिष्ठित 2020 एसडीजी (SDG) स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड के लिए चुना गया था। 

सोनू ने पर्दे पर भले ही नेगेटिव रोल किया हो, लेकिन असल ज़िंदगी में सोनू एक रियल लाइफ़ हीरो बनके उभरे हैं। सोनू सूद को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।