बाहर से हरे रंग का और उबड़-खाबड़ बाहरी सरफेस वाले करेले में बहुत सारे गुण होते  है। इसका लोहा तो आयुर्वेद भी मानता है। करेला में विटमिनी-A, C, कैल्शियम, फॉलिक एसिड, नियासिन, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट्स, फ्लेवनॉइड्स, पॉलीफेनॉल्स जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

करेले की सब्जी को आपको सिर्फ सेहतमंद ही नहीं बनाती बल्कि इसके छिलके भी आपकी त्वचा की काया-पलट कर उसे बेहद सुंदर बना सकते हैं। इसे लगाने पर आपके फेस पर निखार छा जाएगा। जिसे कोई भी इग्नोर नहीं कर सकेगा। चाहे सेहत बनाने की बात हो या फिर सुंदरता निखारने की, हर चीज में हमारे किचन में मौजूद मसाले, सब्जियों, फलों का बड़ा महत्व है। इनका उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। 

करेले के छिलके का इस्तेमाल : करेले को कई लोग छीलकर तो कई छिलके सहित खाते हैं। लेकिन खाने के साथ-साथ इसे स्किन पर लगाया भी जा सकता है। बस आपको करना ये है कि सब्जी के जिस छिलके को बेकार समझकर आप फेंक रहे थे, उसे पानी से धो लेना है और पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट को चेहरे पर ब्रश की मदद से लगाएं। इसमें चाहें तो शहद या बेसन भी मिला सकते हैं।

स्किन पैक : करेले में पाए जाने वाले विटमिन्स और अन्य मिनरल्स छिलके में भी मौजूद होते हैं। ऐसे में इसका पैक बनाकर लगाने से इन सभी तत्वों का त्वचा को फायदा मिलता है। इससे स्किन न सिर्फ परेशानियां दूर रहती है, बल्कि इसे अंदर से ग्लोइंग बनने में मदद मिलती है। करेले के छिलके से तैयार फेस पैक को आप सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं।

जूस बनाकर पिएं : आप करेले का जूस भी पी सकते हैं। ऐसा करने से स्किन को जबरदस्त फायदा होता है। ये कड़वा रस ब्लड को प्युरिफाई करने में भी मदद करता है, जिससे एक्ने या पिंपल्स की समस्या कंट्रोल होती है। इसी के साथ स्किन से जुड़ी अन्य परेशानी जैसे खुजली, बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में भी ये जूस कारगार होता है। इससे स्किन को फ्लॉलेस और रेडिएंट टाइप का ग्लो मिलता है।