MP News: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन में खाली पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है. हाल ही में बीजेपी ने तीन नए बनाए गए जिलों समेत चार जिलों में अध्यक्षों की नियुक्त कर दी है.

https://twitter.com/BJP4MP/status/1746062293060722890?s=20 

BJP मध्यप्रदेश के एक्स यानी ट्विटर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मऊगंज जिले का अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को बनाया गया है. वहीं, पांढुर्णा का जिला अध्यक्ष वैशाली महाले, मैहर का जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने और बड़वानी का जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले को बनाया गया है.

बता दें कि इन जिलों में से मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर को राज्य सरकार ने हाल ही में नए जिले की मान्यता दी है. जिसके बाद से इन जिलों में अध्यक्षों के पद खाली थे. जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुशंसा के बाद नियुक्ति कर दी गई है.