MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावी की तारीख के ऐलान के बाद भी बीजेपी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं. शिवराज सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा के बाद अब ‘हाईटेक प्रचार रथों’ को प्रदेश बीजेपी में हरी झंडी दिखाई गई है.

ये रथ जिनकी थीम "MP के मन में मोदी" है, इसके ज़रिये बीजेपी करीब 1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने की तैयारी में है. इन रथों के ज़रिये बीजेपी अलग-अलग विधानसभाओं में 50 हजार रथ सभाएं करेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज बीजेपी हाईटेक रथों को प्रदेश कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है.

इसके साथ ही संभागीय मुख्यालयों से भी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किए गए. इन रथों के माध्यम से बीजेपी विधानसभा क्षेत्रों के गांव कस्बों, गली मोहल्ले में डबल इंजन की सरकार के विकास, गरीब कल्याण जनहित हितैषी कार्यों को जनता को बताने के साथ आगामी 5 सालों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी देंगी.

इन रथों के ज़रिये बीजेपी हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान हर दिन 10 सभाएं करेगी. प्रदेश भर में रोज़ाना लगभग 2,300 रथा सभाओं के जरिए बीजेपी जनता को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायेंगी. इन रथों के ज़रिये करीब 50 हजार रथ सभाएं आयोजित की जाएंगी.