MP Loksabha Election 2024: इसी साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में शनिवार यानी 27 जनवरी को बीजेपी ने 23 राज्यों के लिए नए प्रभारी के नाम का ऐलान भी कर दिया. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से 23 राज्यों के प्रभारी की ये लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट को शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है.

देंखें लिस्ट:

 MP में महेंद्र सिंह को बनाया लोकसभा चुनाव प्रभारी-

महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय

बीजेपी ने मध्य प्रदेश में महेंद्र सिंह को लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह-प्रभारी नियुक्त किया है. बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिसके चलते संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल रहें हैं.