मध्यप्रदेश में सड़कों पर लावारिस घूमती गौमााता हादसों का  कारण बन रही हैं। गाय के कारण ताजा हादसा भाजपा विधायक लीना जैन के साथ हुआ है।  जिसमें विधायक लीना जैन की सास की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि कार उस समय हादसे का शिकार हुई, जब वह एक गाय से टकराने के बाद ट्रक से जा टकराई। हादसे में विधायक लीना जैन समेत चार लोग घायल भी हुए हैं।  

लीना जैन गंजबासौदा से विधायक हैं। हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। विधायक सुरक्षित बताई जा रही हैं।