बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां इनके साथ बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। तीनों न्यूयॉर्क से छुट्टियां बिता कर वापस लौटे हैं। एयरपोर्ट से बाहर आते तीनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और इसके साथ ही ऐश्वर्या के प्रेग्नेंट होने की बातें भी सामने आने लगी हैं।
फैमिली वीडियो फोटो सामने आने के बाद अब इस बात को लेकर भी गॉसिप शुरू हो गई है कि ऐश्वर्या जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ऐसे दावे किए गए हैं कि पूर्व मिस वर्ल्ड अपने लंबे काले कोट में अपने बेबी बंप को छिपा रही थीं।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट भी किया कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या वो प्रेग्नेंट हैं? इसलिए वो खुद को ढक रही हैं.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘प्रेग्नेंसी को इतना भी क्या छिपाना?’
यह पहली बार नहीं है, जब ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ रही हैं। कई मौकों पर ऐश्वर्या की तस्वीरें इस दावे के साथ वायरल हो चुकी हैं कि अभिनेत्री अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि अभिषेक या ऐश्वर्या की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ऐश्वर्या जल्द ही साउथ फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वान-1’ के साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाली है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसमें ऐश्वर्या राय का बेहद खूबसूरत लुक देखने को मिला। फिल्म के टीजर उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहने हुए, और लाल रंग की बड़ी सी बिन्दी लगाए हुए है।