जया बच्चन ने अपने पोडकास्ट व्हाट द हेल नव्या पर अपनी पोती नव्या नवेल नंदा से बात करते हुए बोल्ड रिलेशनशिप को लेकर सलाह दी। जया बच्चन ने कहा कि किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलने के लिए शारीरिक आकर्षण होना बहुत जरूरी है।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के साथ एक खास बॉन्डिंग रखती है। जया अक्सर नव्या को लेकर खुलकर अपनी राय भी साझा करती हैं। अब जया बच्चन ने अपनी पोती को रिलेशनशिप को लेकर ज़रूरी सलाह दी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। आखिर क्या कहा जया बच्चन ने? आइए जानते हैं।
जया बच्चन ने अपनी पोती नव्या नवेली नंदा से उनके पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या पर बात करते हुए कुछ बहुत ही बोल्ड रिलेशनशिप पर सलाह दी। जया बच्चन ने कहा कि किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलने के लिए शारीरिक आकर्षण बहुत जरूरी है। जया ने यह भी कहा कि वह अपने समय में एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकती थीं।
जया बच्चन ने कहा है कि रिश्ते में शारीरिक संबंध होना जरूरी है। जया ने कहा कि कोई भी रिश्ता सिर्फ प्यार, ताजी हवा और एडजस्टमेंट से नहीं चलता। जया बच्चन ने यह भी कहा कि अगर नव्या नवेली बिना शादी के मां बन जाती हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
रिश्तों पर अपनी राय देते हुए जया बच्चन ने कहा- मेरे ऐसा कहने पर कई लोगों को आपत्ति होगी, लेकिन शारीरिक आकर्षण और अनुकूलता दोनों ही बहुत जरूरी हैं। हम अपने समय में प्रयोग नहीं कर सकते थे, लेकिन आज की पीढ़ी करती है और क्यों नहीं? शारीरिक संबंध न होने पर कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकता। मेरा मानना है कि ये बहुत महत्वपूर्ण है।
जया ने कहा- हम ऐसा कभी कर ही नहीं सकते थे। यहां तक कि हम इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन मेरे बाद की युवा पीढ़ी, श्वेता की पीढ़ी, नव्या की पीढ़ी अलग है। जया बच्चन ने युवा पीढ़ी को रिलेशनशिप की सलाह भी दी। उन्होंने कहा- आज के रिश्तों में इमोशन और रोमांस की कमी है। मुझे लगता है कि आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करनी चाहिए।
आपको अपने दोस्तों से इस पर सखुलकर बात करनी चाहिए। यदि आप किसी फ्रेंड को पसंद करते हैं, तो आपको उनसे कहना चाहिए - 'मैं चाहता हूं कि हम दोनों के बच्चे हों, क्योंकि मैं आपको पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि तुम ठीक हो, तो चलो शादी कर लेते हैं, क्योंकि समाज यही कहता है। मुझे बिना शादी के भी बच्चा पैदा करने में कोई आपत्ति नहीं है।
जया बच्चन ने पोती नव्या और बेटी श्वेता बच्चन के साथ अपने संबंधों के बारे में अपनी राय साझा की। नव्या नानी की सलाह को कितना मानती हैं ये तो पता नहीं लेकिन जया बच्चन का रिश्ते को लेकर इतना बोल्ड आइडिया चर्चा में है।