बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। बिपासा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में बिपाशा बेबी बंप दिखाते हुए पति करण के साथ पोज देती नज़र आ रही हैं। 

बिपाशा बसु ने बेबी बंप के साथ अपने इंस्टा अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ बिपाशा ने एक लंबा और इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। बिपाशा ने लिखा- 'एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है।

बिपाशा ने यह भी लिखा कि हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार है, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं।

तस्वीरें सामने आने के बाद बॉलीवुड स्टार्स के साथ बिपाशा और करण के बाद फैन्स भी दोनों को बधाई दे रहे हैं।

बिपाशा ने अपने सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा- 'आपके बिना शर्त प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारे साथ रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।'