पंकज त्रिपाठी एक ऐसे एक्टर हैं,जो कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बाद भी अपनी ज़मीन से जुड़े हैं। उन्हें जब भी मौके मिलता है, वे मुंबई की भागमभाग से दूर अपने गांव चले जाते हैं। इन दिनों वे अपने पैतृक गांव बिहार के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
इस बार भी वे अपने एक निजी काम से 5 महीनों के बाद अपने गांव पहुंचे। गांव में पंकज अपने परिवारजनों के साथ गांव के ट्यूबवेल पर नहा रहे हैं, घरवालों के साथ लिट्टी-चोखा बना रहे हैं। पंकज का कहना है मुंबई की भागमभाग से दूर यहां थोड़ा स्पेस थोड़ा इत्मिनान मिलता है, यहां आकर लगता है, कि जीवन कितना ठहरा हुआ है।
#Pankajtripathi in his native village, was seen making litti with his family members #sherdil #littichokha #biharifood pic.twitter.com/harHvDOTBF
— Whats In The News (@_whatsinthenews) July 12, 2022
पंकज त्रिपाठी के मुताबिक़ मुंबई की भागदौड़ में ये महसूस ही नहीं होता कब सुबह हुई कब शाम। जब भी छुट्टी मिलती है हम अपने गांव आ जाते हैं, चाहे वो 2 या 3 दिन के लिए ही क्यों न हो। पिछले 4 दिनों से वे अपने पैतृक गांव में अपने परिवार और ग्रामीणों के साथ गांव के माहौल का खूब आनंद ले रहे हैं।
पंकज ने बताया कि, इस समय पंकज की फुकरे 3, ओह माई गोड 3 और प्राइम वीडियो का एक नया शो आने वाले हैं, इसके अलावा पंकज के और भी कई प्रोजेक्ट जो पाइपलाइन में है। वही चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का इंतज़ार पंकज के फैन्स के साथ खुद पंकज त्रिपाठी को भी है।

बता दें कि चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया का रोल निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में सपरिवार काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेक मंगल कामना की। इस दौरान पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार बेहद साधारण परिवेश में दिखा। पंकज जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और अपने परिवार के बेहद करीब हैं।